महाराष्ट्र में कॉलेज के विदाई समारोह में दे रही थी स्पीच, मंच पर चक्कर खाकर गिरी छात्रा, मौत,


धाराशिव : महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां परंडा तालुका के एक कॉलेज में शुक्रवार बीते शुक्रवार को एक 20 वर्षीय छात्रा की विदाई समारोह में भाषण देते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा का नाम वर्षा खरात था। वह आर.जी. शिंदे कॉलेज में बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा थी। विदाई समारोह में वह भाषण दे रही थी और इसी बीच मंच पर अचानक वह गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। वर्षा कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में गई थी। वह खूब तैयार हुई और साड़ी पहनी। मंच पर उसे बुलाया गया। विदाई कार्यक्रम में वह बोल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बहुत आत्मविश्वास से बोल रही थी।

मंच पर अचानक गिरी
वह मंच पर दर्शकों के साथ एक मजेदार बात भी शेयर कर रही थी। उसने कुछ कहा और सब जोर-जोर से हंस पड़े। वर्षा भी हंस पड़ती है। वह अचानक बेहोश हो गई। कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं
वर्षा की अचानक मौत का अभी तक सही कारण पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों को संदेह है कि यह दिल से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि तेज गर्मी के कारण भी उसे चक्कर आ गया होगा। फिलहाल, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

होनहार छात्रा थी वर्षा
कॉलेज के शिक्षकों ने वर्षा को एक होनहार और दृढ़ निश्चयी छात्रा बताया। वह एक साधारण परिवार से थी। उसके माता-पिता खेत मजदूर हैं। उसके परिवार में एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्षा मुस्कुराते हुए दर्शकों को संबोधित कर रही है। बेहोश होने से ठीक पहले उसने एक मजेदार बात कही, जिससे दर्शक हंस पड़े थे।

डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। खासकर जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, उन्हें अपनी दवाएं समय पर लेनी चाहिए। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। किसी भी तरह की तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!