डीजे साउंड से गाली…सोशल मीडिया पर मुंबई का वीडियो वायरल, संजय सिंह बोले- क्या ऐसा है हमारा हिंदू धर्म?


 

मुंबई: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राम नवमी जुलूस के एक वीडियाे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साउंड से गालियों बजाए जाने का दावा किया है, । आप नेता ने लिखा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर मुंबई में ये राम नवमी का जुलूस निकला जा रहा है। इसमें ‘मां की गाली’ साउंड से बजाई जा रही है।

X पर हमलावर हुए संजय सिंह
आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। सिंह ने लिखा है कि आपने पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर दिया है। संजय सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए एक्स पर लिखा है कहां सो रहे हो? क्या ऐसा है हमारा हिंदू धर्म? इस वीडियो काफी यूजर्स ने एक्स पर साझा किया है। इसमें दावा किया गया है कि डीजे से काफी भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करके गाना बजाया गया है। इसमें अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया था।

मेट्रो स्टेशन के पास का वीडियो
सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो मुंबई मेट्रो के एयरपोर्ट स्टेशन के पास का होने का दावा किया है। वीडियो में मेट्रो स्टेशन का नाम भी दिख रहा है। एलीवेटेड मेट्रो स्टेशन के नीचे से ही एक जुलूस निकल रहा है। इसमें कुछ अपशब्दों सुनाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर पुलिस की तरफ से भी कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। संजय सिंह ने इसी वीडियो का एक भाग एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री फडणवीस के ऊपर हमला बोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!